2 News : होली पर टॉपलेस फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं यह एक्ट्रेस, विराट ने मैच के बाद अनुष्का से किया वीडियो कॉल
By: RajeshM Tue, 26 Mar 2024 12:30:47
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी पिचले साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं। हालांकि आकांक्षा का सफर जल्दा लंबा नहीं चला लेकिन वह सुर्खियां बटोरने में सफल रहीं। खास तौर से जद हदीद को किस करने से वह चर्चाओं में आ गईं। आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज के कारण जानी जाती हैं। आकांक्षा ने होली (25 मार्च) के दिन टॉपलेस होकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देख यूजर्स गुस्सा हो रहे हैं।
आकांक्षा के शरीर और चेहरे पर लाल गुलाल लगा है। तस्वीरों में वह कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, “गुलाल हो...तो लाल हो...” आगे उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया। आकांक्षा ने फैंस से पूछा कि गुलाल में उनका पसंदीदा रंग कौनसा है। साथ ही उन्होंने होली की शुभकामनाएं दीं। आकांक्षा की ये तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यूजर्स उन्हें भला-बुरा कहते हुए ट्रोल करने में लग गए।
देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए :- “ये कौन सी होली है भाई।”, “आपने माता पार्वती का किरदार निभाया। कम से कम आप उसकी ही मर्यादा रख लेती आज के दिन।”, “ये क्या है, आज के दिन तो ये सब नहीं करना चाहिए था।”, “'हैप्पी होली संस्कारी देवी।” आकांक्षा ने टीवी सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में ‘पार्वती माता’ का रोल किया था। बता दें आकांक्षा ने तमिल फिल्म ‘एलेक्स पांडियन’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया। वह कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
वीडियो कॉल में फैमिली को फ्लाइंग किस देते नजर आए विराट कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल-17 में सोमवार (25 मार्च) रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 49 गेंद पर 77 रन ठोके। उनकी पारी की बदौलत बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच खत्म होते ही विराट ने मैदान से अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वामिका व अकाय को वीडियो कॉल किया। उन्होंने यह ध्यान रखा कि ग्राउंड कैमरा उनके परिवार को कॉल पर कैद न कर सके।
उन्हें एक मजेदार मजाक करते हुए देखा गया और यहां तक कि उन्होंने अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दिया। विराट का यह वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व में भी विराट को मैच के बाद अनुष्का से वीडियो कॉल करते हुए देखा गया है। इस बीच, अनुष्का ने होली पर इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर की।
बता दें कि आईपीएल में अपने पहले मैच से पहले विराट को बेंगलुरु के लिए रवाना होते वक्त एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनकी टी-शर्ट पर प्यारे कार्टून के साथ 'डैडी' लिखा हुआ था। इससे साफ पता चल रहा था कि वे अपने बच्चों को कितना मिस कर रहे हैं। अपने बेटे के जन्म होने की वजह से विराट दो महीने से क्रिकेट मैदान से दूर थे। इस दौरान उन्होंने पूरा वक्त परिवार के साथ बिताया।
Wholesome moment❤️#viratkohli pic.twitter.com/M6UnMHq0Sx
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) March 26, 2024
ये भी पढ़े :
# बॉलीवुड पर चढ़ा होली का रंग, बच्चन फैमिली ने की जमकर मस्ती, रकुल-जैकी व कृति-पुलकित ने ऐसे दी बधाई
# महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, 4 छापे और CBI को कुछ नहीं मिला
# शराब नीति घोटाला : स्कैम के सरगना से इलेक्टोरल बांड के जरिए BJP ने लिए 55 करोड़ रुपए